गोंडा: बेरोजगारों को मुफ्त मिलेगी दोना-पत्तल मेकिंग मशीन,10 जून अंतिम तिथि

P Sharma 

_खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल, चयन मुख्यालय लखनऊ की समिति करेगी; स्वरोजगार को बढ़ावा_

*ब्यूरो, गोंडा*  

_गोंडा, 2 जून 2026।_ उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क स्वचालित आधुनिक दोना-पत्तल मेकिंग मशीन देने की योजना शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक होगा।

उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों और बेरोजगार युवाओं का आवेदन 10 जून तक कराना सुनिश्चित करें। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन मुख्यालय लखनऊ द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।

योजना की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में संपर्क कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

 करें आवेदन: ऑनलाइन पोर्टल। अंतिम तिथि: 10 जून 2026। पता: जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *