P Sharma
राजधानी दिल्ली । एक नामी गर्ल्स हॉस्टल में ऐसी घटना सामने आई जिसने न केवल प्रशासन बल्कि आसपास के लोगों को भी हैरान हो गए। हुआ क्या कि ,हॉस्टल की ड्रेनेज लाइन बार-बार जाम हो रही थी। फिर पाइपलाइन की सफाई कराई गई तो उसमें से सैकड़ों इस्तेमाल किए गए कंडोम और अन्य वेस्ट मटेरियल निकले। यह नजारा देखकर सफाईकर्मी से लेकर पीजी स्टाफ और आसपास के लोग तक दंग रह गए।
आखिर मामला क्या था
पिछले कई दिनों से छात्राएं शिकायत कर रही थीं कि वॉशरूम और किचन का पानी ठीक से निकल नहीं रहा। बार-बार जाम हो रही ड्रेनेज की वजह समझ नहीं आ रही थी। जब प्लंबिंग टीम ने मशीन से पाइपलाइन खोली, तो नालों में फंसे कंडोम, टिशू और पैकेजिंग मटेरियल देखकर सभी के होश उड़ गए। इस कारण से पूरा सीवेज सिस्टम जाम हो गया था।
हॉस्टल प्रशासन ने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को दी। हालांकि अभी तक किसी तरह की अवैध या अनुचित गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रबंधन ने कहा कि अब पीजी परिसर में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी, और कॉमन एरिया की नियमित सफाई रिपोर्ट रखी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

