बरेली:बेवफा निकली पत्नी,दो बच्चो को छोड़ प्रेमी संग फरार,वकील पति ने किया आत्महत्या

P sharma
 उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाली खबर आई है, शादी के 10 साल बाद पत्नी को सोशल मीडिया पर हुआ प्यार ,उसके बाद दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई,वकील पति हुआ परेशान और  की आत्महत्या। इस मामले में पत्नी कोमल पर कानूनी कार्यवाही किया गया है। इस मामले में कोमल, उसके प्रेमी शामली निवासी अमर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।पूरा मामला क्या आइए जानते है।

कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कमल के पिता चनेहटी गांव निवासी राजेंद्र कुमार की ओर से को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्रवधू कोमल छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार के संपर्क में थी।
सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद से दोनों की मुलाकात हुई और करीब तीन महीने पहले बहू अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी। तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। उसने कमल को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।
इसके अलावा अमर, कोमल की मौसी सीमा व सीमा की बेटी श्वेता भी मानसिक रूप से कमल का उत्पीड़न कर रही थी। अमर ने कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद से कमल परेशान था और उसने सुसाइड नोट लिखकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *