कुमार राकेश
गोण्डा
गोंडा में आज सुबह से मौसम में अचानक बदलाव आया है। तेज आंधी के साथ आसमान में घने बादल छा गए हैं। इस मौसम के बदलाव से लोगों को पिछले दो हफ्तों से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है।हालांकि, तेज हवाओं के कारण किसानों की गेहूं की कई बीघा फसल खेतों में गिर गई है।
बारिश होने की स्थिति में यह फसल और अधिक नुकसान का सामना कर सकती है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, गोंडा के साथ-साथ लखीमपुर, सीतापुर सहित कई जिलों में 11 अप्रैल तक आंधी और बारिश का अनुमान है।

मौसम के सुहाने होने से लोग अपने घरों से निकलकर इसका आनंद ले रहे हैं। गोंडा में तेज आंधी चली थी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। अब एक बार फिर से आंधी चलने के कारण और घने बादल छाए होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में किसान गेहूं की फैसले काटकर सुखवाने के लिए फैलाए हुए हैं और बरसात होने पर वह भी फासले खराब हो सकती है।

