कानपुर । एक बड़ी बहन की क्रूरता सामने आई है। यहां एक बड़ी बहन ने ही अपनी दो छोटी बहनों का दुष्कर्म करवाया। जब दोनों छोटी बहनों ने इसकी जानकारी दादी को दी तो बड़ी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी।
कानपुर के फजलगंज में दादी की डॉट के बाद आत्महत्या करने वाली युवती के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवती के प्रेमी और उसके साथी ने दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही मामले की शिकायत परिजन से करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की।
फजलगंज निवासी वृद्धा ने बताया कि कुछ साल पहले बहू की मौत हो गई थी। बेटे के अक्सर बीमार रहने के कारण वह तीन पौत्रियों की देख-रेख कर रही थी। उनकी 19 वर्षीय पौत्री के इलाके में रहने वाले युवक कृष्णा ले प्रेम संबंध थे। जो परिजन की गैर मौजूदगी में उनके घर आता था।
बीती फरवरी वह खाटू श्याम दर्शन करने गई थी। इस दौरान बेटे के लोडर चलाने जाने के बाद बड़ी पौत्री का प्रेमी कृष्णा घर आ गया। इस दौरान दोनों नाबालिग पौत्रियों ने विरोध जताया। आरोप है कि बड़ी पौत्री ने अपनी नाबालिग बहनों को धमकाया। अगर किसी को कुछ बताया तो वह आत्महत्या कर उन दोनों को फंसा देगी।
बड़ी बहन के धमकाने पर दोनों छोटी बहने डर गईं और किसी से कुछ नहीं बताया। थोड़ी देर बाद कृष्णा अपने दोस्त प्रथम को लेकर घर आया। दोनों ने किशोरियों से रेप किया। साथ ही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरियों ने अपनी दादी को आपबीती बताई तो उन्होंने बड़ी पौत्री को डॉटा था। जिसके बाद बड़ी पौत्री ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

