गोंडा: सरजू प्रसाद कन्या इंटर कालेज में हीट वेव से बचाव हेतु छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

Pramod Sharma

गोण्डा । शहर के सरजू प्रसाद कन्या इण्टर कॉलेज में शनिवार को राधे फाउण्डेशन एवं आई – चेंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हीट वेव (लू) से बचाव, उपचार एवं प्राथमिक उपायों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 80 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी एवं सिद्धार्थ शुक्ला ने छात्राओं को लू के लक्षण, तत्काल उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य प्रबंधन और पीड़ित व्यक्ति को राहत पहुँचाने के व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने चार्ट, उदाहरण और रियल केस स्टडी के माध्यम से छात्राओं को प्रशिक्षित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने संस्था एवं प्रशिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण जीवन रक्षक है और बच्चों को ऐसे अवसर मिलना अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं ने एक स्वर में कहा, अब हम अपने परिवार व समुदाय को भी हीट वेव से सुरक्षित रखने के उपाय बता सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *