P Sharma
जूनियर से सीनियर तक बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम, नेहरू स्टेडियम में गूंजे जय अग्रसेन के जयकारे

गोंडा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शानदार आगाज रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता से हुआ। इस बार खास बात यह रही कि बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को और रोचक बना दिया। उतरौला रोड स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित रेस में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ पैडल मारे।

यह रहे विजेता –
महिला वर्ग – निमिता सिंघी प्रथम, प्रिया अग्रवाल द्वितीय, कोमल पचेरिया तृतीय।
सीनियर बालिका -रोली जैन प्रथम, दिव्या अग्रवाल द्वितीय, मोली जैन तृतीय।
सीनियर बालक – कार्तिक अग्रवाल प्रथम, अविरल पचेरिया द्वितीय, अक्षत जैन तृतीय।
जूनियर बालिका -हर्षिता सिंघई प्रथम, मिसिका केडिया द्वितीय, आशवी महेश्वरी तृतीय।
जूनियर बालक -आदविक बंसल प्रथम, आयुष गोयल द्वितीय, नमन अग्रवाल तृतीय।
सभी विजेताओं को मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा एवं अग्रवाल नव युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, राम मनोहर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन खेमका, प्रेमलता सिंघल, नीतू गर्ग, सुप्रिया सिंघल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

