P Sharma
गोंडा।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर गोंडा में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी http://cbseitms.nic.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी और दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध है।
प्राचार्य ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

