P Sharma
गोंडा।रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के द्वारा अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए एवं रेल परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 01 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए एवं 02 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रेल परिसर में घूमते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध करवाई करते हुए हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष भेजा गया,तथा 192 बोतल अधो मानक पानी की बोतल भी बरामद की गई है।भविष्य में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

