चमत्कार: हैरान करने वाली घटना,मरा हुआ व्यक्ति 15 मिनट के बाद फिर हुआ जिंदा,पढ़े पूरी खबर

P Sharma 

ऐसा चमत्कार जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, मरा हुआ व्यक्ति हो गया जिंदा

गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसी घटना घटी है जिसने मेडिकल साइंस और आम लोगों दोनों को हैरान कर दिया है। न्यू सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित कर दिया, लेकिन 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक फिर से धड़कने लगा। यह घटना पूरे सूरत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अंकलेश्वर निवासी 45 वर्षीय राजेश पटेल को तबीयत बिगड़ने पर सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर हार्ट फेल्योर की समस्या थी और हालत लगातार बिगड़ रही थी। मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन ECG रिपोर्ट में ‘स्टेट लाइन’ आने के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे, जबकि डॉक्टर अन्य कामों में लग गए।

लगभग 15 मिनट बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको स्तब्ध कर दिया। मरीज के शरीर में हल्की हलचल दिखी और मॉनिटर पर हार्टबीट की लाइन फिर से चलने लगी। डॉक्टर तुरंत हरकत में आए, राजेश को दोबारा ICU में शिफ्ट किया गया और आपात उपचार शुरू हुआ। धीरे-धीरे उनकी धड़कन सामान्य होने लगी।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश चौधरी ने बताया- मेरे 30 साल के अनुभव में यह पहला मामला है जब किसी मरीज को मृत घोषित करने के बाद वह खुद से जीवित हो गया। हमने कई बार CPR देकर दिल की धड़कन लौटाई है, लेकिन बिना किसी हस्तक्षेप के दिल का अपने आप चल पड़ना बेहद दुर्लभ है।यह ईश्वर का कोई चमत्कार है,या कुछ और यह तो देखने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *