गोंडा:बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव 1 नवंबर,गली गली गूंजेगा श्याम का नाम निकलेगी खाटू नरेश की प्रभात फेरी

P Sharma 

गोन्डा 

ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोन्डा में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।ये आयोजन श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट गोंडा द्वारा किया जाएगा।कार्तिक मास पर्व पर 29, 30, 31 अक्टूबर को श्री श्याम जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिन की प्रभातफेरी प्रातः 5.30 बजे से निकाली जायेगी। प्रभात फेरी निकालने की प्रथा गोण्डा में 23 वर्षों के बाद पुनः फिर आरम्भ की जा रही है। यह प्रभातफेरी श्री राम जानकी धर्मशाला से प्रातः 5.30 बजे निकलकर रानी बाजार की विभिन्न गलियों से होकर अग्रसेन चौक होते हुए सुनारगली होकर श्री श्याम मन्दिर पर समाप्त होगी। यात्रा की समाप्ति पर बाबा की आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।कार्तिक का महीना खाटू वाले का महीना होता है । सुबह की बेला में हरि का नाम निकलना अपने आप में एक पूजा है।1 नवंबर को सुबह भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी।और सांयकाल जयपुर से भजन गायिका रितिका – कनिका अग्रवाल और कोलकाता से भजन गायक पंकज सोनी बाबा खाटू श्याम को रिझाने आयेंगे।और 2 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये जानकारी श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *