गोंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित को वापस दिलाए 99,000 रुपये , साइबर अपराधियों के खिलाफ गोंडा पुलिस की मुहिम जारी ,गोंडा पुलिस की साइबर टीम ने दिखाया कमाल, पीड़ित के खाते में वापस आए फ्रॉड के पैसे

Rakesh Kumar

गोण्डा, पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने एक बड़ी कार्रवाई में पीड़ित जय प्रकाश शुक्ला के खाते में 99,000 रुपये वापस दिलाए हैं। यह धनराशि साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड की गई थी। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को वापस कराया है।

पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई,
संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गईं, नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर व नोडल अधिकारियों के सहयोग से फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया।
काफी अथक प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में 99,000 रुपये वापस कराए गए।
फ्रॉड की गई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित जय प्रकाश शुक्ला ने साइबर हेल्प डेस्क कोतवाली देहात व गोंडा पुलिस को सहृदय धन्यवाद दिया है। इस कार्रवाई की आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *