गोंडा:श्री रामचरित्रमानस विश्व साहित्य में एकमात्र ग्रंथ है – रवि शंकर

P Sharma 
गोन्डा।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ आठ दिवसीय पूजन के यजमानो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रांरम्भ हुआ।

प्रथम दिवस की कथा में पूज्य गुरु देव श्री रविशंकर जी महाराज गुरु भाई ने बताया कि मंगल कलमलहरिणी यानि भगवान की कथा मंगल करने वाली है, जब व्यक्ति आध्यात्म से दूर होता है अनेकों अनेक नकारात्मक तत्व मन में घर कर जाते हैं, भगवान की शरणागति होने पर जीव के मन में सकारात्मकता आती है और इतनी आती है कि वह दूसरे को भी प्रदान कर सकता है | रामचरितमानस के प्रारंभ में गोस्वामी तुलसीदास जी ने सभी की वंदना की है यहां तक कि खल और दुस्टो की भी वंदना की है इस प्रकार हमको भी अपने मै भाव को हटाकर के सभी की वंदना करनी चाहिए भगवान की शरणागति ग्रहण करनी चाहिए। श्री रामचरित्रमानस विश्व साहित्य में एकमात्र ग्रंथ है जो ग्रस्त आश्रम पर प्रकाश डालता है और अपने कर्तव्यों का स्मरण करता है|कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी और शंकर कुशवाहा रहे।
कथा समाप्ति पर आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ कथा के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, अनुराग शर्मा, सुभाष गुप्ता,प्रतीक टंडन,अविनाश गुप्ता,बीनू कुशवाहा, शानू कसौधन, गौरव रस्तोगी, अजय कसौधन, शुभम कसौधन, निखिल कसौधन, सत्यम कसौधन, अभिषेक कसोधन, विवेक सिंह सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *