चेतना पार्क में CDO ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुरू किया साप्ताहिक योग सत्र

राकेश कुमार
गोंडा, उत्तर प्रदेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज सिविल लाइन स्थित चेतना पार्क, गोण्डा में साप्ताहिक योग दिवस का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदय रहे, जिनके साथ जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

CDO महोदय ने दीप प्रज्वलित कर योग सत्र का उद्घाटन किया और कहा कि “योग से ही निरोग” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। अब से चेतना पार्क में हर सप्ताह योगाभ्यास कराया जाएगा, जिससे नागरिक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे और महिलाएं शामिल हुए। प्रशासन का उद्देश्य है कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

