शाहजहांपुर। कार और बाइक की टक्कर में 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। थाना बदनापुर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। ये हादसा एक इको और बाइक की टक्कर की वजह से हुआ। बाइक पर चार लोग सवार थे, जो अनियंत्रित होकर इको कार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इको सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों का नाम इस प्रकार है
सुधीर पुत्र ओमकार उम्र करीब 40 वर्ष
सोनू पुत्र पुत्तुलाल उम्र करीब 18 वर्
रवि पुत्र सूरजपाल उम्र करीब 20 वर्ष
आकाश पुत्र राजू उम्र करीब 20 वर्ष
दिनेश पुत्र भीमसेन उम्र करीब 19 वर्ष
अभिषेक पुत्र मेवाराम उम्र करीब 19 वर्ष

