गोंडा:पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा,गुस्साए पति ने पत्नी और प्रेमी को फावड़े से काट डाला,प्रेमी की मौत,पत्नी की हालत गंभीर

गोंडा।क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है ।देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल के पास किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।गुस्सा में पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला। इस हत्या कांड में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पथवलिया गांव का रहने वाला रिजवान अपनी पत्नी माजिया के साथ जयपुरिया स्कूल के पास किराए के मकान में रहता है। रिजवान की कोतवाली थाना क्षेत्र के ही सिविल लाइन निकट अफीम कोठी के रहने वाले सर्वेश पांडेय के साथ पिछले पांच छह साल से दोस्ती थी। यह रात के समय की घटना है,जब सर्वेश रात के समय उसके घर पर आया।वैसे तो सर्वेश का रिजवान के घर पर आना जाना था। उसी बीच उसका रिजवान की पत्नी माजिया के साथ प्रेम संबंध हो गया। सोमवार की रात जब रिजवान खाना खाने के बाद सो गया तो उसकी पत्नी ने सर्वेश को घर बुला लिया। जब दोनों प्रेमालाप में थे ,इसी बीच शोर से  रिजवान की नींद खुल गयी। रिजवान ने दोनों को अपने बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।‌ गुस्से से रिजवान ने घर के भीतर रखे फावड़े से दोनों पर हमला कर दिया।  हमले में प्रेमी सर्वेश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी माजिया गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माजिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *