गोंडा:जिले में सड़क दुर्घटना प्रतिदिन देखने को मिल रही है ।जिले के खोड़ारे थाना के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना घटित हुई जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। गौरा चौकी सादुल्लाह नगर मार्ग पर भानपुर के पास सोमवार की रात में समय लगभग 1 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विनोद कुमार और 40 वर्षीय राम करन खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर पश्चिमी अन्तर्गत नवडिहवा के रहने वाले थे दोनों युवक जनपद बलरामपुर के रामपुर अरना बारात गये थे बारात से वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ये हादसा हो गया घटना की जानकारी मिलते ही खोड़ारे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोंडा: बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौके पर मौत

