P Sharma
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड पर को उस समय सनसनी फ़ैल गई,जैसे एक पति ने बीच बाजार अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी। महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायल महिला को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार दोपहर के समय ममता नाम की महिला पास में एक फोटो स्टूडियो में अपनी तस्वीर खिंचवाने गई थी। उसी समय उसका पति विश्वकर्मा भी वहां आ पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में होकर विश्वकर्मा ने अपने पास मौजूद तमंचे से पत्नी पर दो फायर कर दिए। गोली ममता के सीने में लगी और वह मौके पर गिर पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ममता का बैग और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी जानबूझकर पत्नी को मारने की नीयत से तमंचा लेकर आया था। कहासुनी के दौरान उसने गोली चला दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

