P Sharma
सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने में तिगुना अनाज देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है,
‘अप्रैल में सभी लाभार्थियों को तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का राशन एक साथ मिलेगा। इसके लिए सभी लाभार्थी अपनी नजदीकी राशन दुकान से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।’ हालाँकि सरकार ने फिलहाल इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है।इससे यह फायदा होगा कि आम कार्ड धारक को बार राशन के लिए नही जाना होगा।

