गोंडा:जमीन और FD न देने पर पति ने उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने को लटकाया फंदे से

P Sharma 

*25 बीघा जमीन-20 लाख की FD के लालच में पति ने की पत्नी की हत्या, शव जलाकर छिपाया*

*गोंडा: संपत्ति के लिए दरिंदगी, पति ने बच्चों को भगाकर की पत्नी पूजा की हत्या*

*गोंडा*
*नवाबगंज थाना क्षेत्र* में संपत्ति के लालच ने एक रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां 40 वर्षीय महिला *पूजा* की हत्या उसके ही पति *सतीश सिंह* ने कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

*जमीन और FD बनी खून की वजह*
पुलिस जांच में पता चला कि पूजा के ससुर *राज बाबू सिंह* ने अपनी 25 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये की FD बेटे सतीश के नाम न करके सीधे बहू पूजा और दो पोते *सत्यम व शिवम* के नाम कर दी थी।

आरोपी सतीश शराब का आदी बताया जा रहा है। वह लगातार पूजा पर जमीन बेचने और FD अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। लेकिन पूजा इसके लिए राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

*बच्चों को घर से भेजकर रची साजिश*
17 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे सतीश ने पहले दोनों बेटों को घर से अलग-अलग भेजा। इसके बाद पूजा से मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। इसके बाद आनन-फानन में बिना पोस्टमॉर्टम और बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

*बच्चों के बयान से खुला राज*
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के भाई *प्रदीप कुमार सिंह* ने मंगलवार को पूजा के बच्चों से बात की। बच्चों ने अपने पिता सतीश पर मां की हत्या का आरोप लगाया। प्रदीप की तहरीर पर नवाबगंज थाने में सतीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार को कोर्ट में पूजा की बेटी *सुष्मिता* और दोनों बेटों *सत्यम व शिवम* के बयान दर्ज कराए गए। बच्चों ने मजिस्ट्रेट के सामने भी अपने पिता पर हत्या का आरोप दोहराया।

*आरोपी पति गिरफ्तार*
बच्चों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी पति सतीश सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

*थाना प्रभारी अभय सिंह* ने बताया कि “जमीन और 20 लाख की FD को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। बच्चों के बयान और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *