P Sharma
*जातीय वैमनस्य फैलाने वाले के खिलाफ पटेल समाज सड़कों पर – सरदार पटेल संस्थान ने गैंगस्टर की कार्रवाई और आंदोलन की दी चेतावनी*
*गोंडा।* जातियों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं होगी। यह संकल्प रविवार को सरदार पटेल संस्थान गोंडा में हुई बैठक में लिया गया। संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज को तोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान की ट्रस्टी *कमलेश निरंजन* ने की। बैठक में बीते दिनों एक व्यक्ति द्वारा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार के विरुद्ध अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का काम किया, बल्कि सार्वजनिक मंच से जातियों में वैमनस्यता फैलाने और नफरत का माहौल बनाने की भी कोशिश की।
*”नफरत बर्दाश्त नहीं होगी”*
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोंडा में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब रही है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज में जहर घोलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने समाज की अन्य जातियों को भी सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है और उन्हें बेइज्जत करने का प्रयास किया है।
*आंदोलन की रूपरेखा तय*
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैठक में आगे की रणनीति तय की। निर्णय लिया गया कि सबसे पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके बाद विशाल *धरना-प्रदर्शन* किया जाएगा और शहर में *कैंडल मार्च* निकालकर जनता को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि संस्थान द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ *गैंगस्टर एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज में नफरत फैलाने की हिमाकत न कर सके।
*अन्य वर्ग भी देंगे साथ*
बैठक में यह भी कहा गया कि यह लड़ाई केवल एक समाज की नहीं है। समाज में सौहार्द बिगाड़ने के खिलाफ अन्य वर्गों के लोग भी एकजुट हैं। शीघ्र ही सभी समाजों की संयुक्त बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
*कौन-कौन रहे मौजूद*
बैठक में मनकापुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष *चन्द्र प्रताप पटेल*, जिला पंचायत सदस्य *गुरु शरण*, जिला पंचायत सदस्य *जगदीश पटेल*, पूर्व जिला पंचायत सदस्य *अभिमन्यु पटेल*, अपना दल के राष्ट्रीय सचिव *राम प्रगट*, क्षेत्रीय अध्यक्ष *राकेश वर्मा*, सरदार सेना के जिला अध्यक्ष *राम प्रकाश वर्मा*, बबलू वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान जगदीश वर्मा, पूर्व प्रधान विश्वनाथ वर्मा, संस्थान के कोषाध्यक्ष *चंद्र प्रकाश वर्मा*, संरक्षक *ओमप्रकाश, महेंद्र कुमार सिंह*, अधिवक्ता *शिवप्रसाद वर्मा*, सिया राम वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने कहा कि “हमारा उद्देश्य किसी से बैर नहीं, लेकिन अगर कोई समाज में आग लगाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

