प्रयागराज:पत्रकार की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या,मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

P Sharma 

प्रयागराज ।एक पत्रकार एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू की हत्या ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। सिविल लाइंस इलाके में हर्ष होटल के पास कुछ हमलावरों ने पत्रकार पर चाकू से बहुत बार हमला किया,  वे बुरी तरह से घायल हो गए। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।यह घटना शुक्रवार की रात के करीब 10 बजे की बताई जा रही है।फिलहाल आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को घेर लिया,तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया,जवाबी कार्रवाई में विशाल के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके एक साथी की तलाश भी तेज कर दी है।

मुख्य रूप से बलिया के रहने वाले पत्रकार एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू कई वर्षों से धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी स्थित शकुंतला कुंज कॉलोनी में रह रहे थे। वह एक निजी न्यूज चैनल से जुड़े हुए थे।

सूत्रों से पता चला कि, गुरुवार रात करीब 10:00 बजे वह किसी कार्य  से सिविल लाइंस क्षेत्र के जीएचएस रोड के पास पहुंचे थे। वहीं उनकी किसी बात को लेकर साहिल नाम के युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो साहिल के दोस्त विशाल और अन्य साथियों ने उन पर चाकू से एक के बाद एक 25 से ज्यादा बार वार कर दिए।हमले में गंभीर रूप से घायल एल.एन. सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एसआरएन अस्पताल भिजवाया गया। दो घंटे तक इलाज किया, इसके बाद उनकी मौत हो गई।चोट काफी गहरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *