गोंडा:शोभा यात्रा में पालकी रथ पर विराजमान रहे हनुमान जी,26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगा हनुमंत पूजा

P Sharma 

शोभा यात्रा में पालकी रथ पर विराजमान रहे हनुमान जी … ’रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी…..

गोंडा 

श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन शुरू हो रहा है जिसमें आज शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत निशान शोभायात्रा एवं कलश यात्रा से हुआ। निशान शोभायात्रा पुरानी हनुमान गढ़ी से निकाली गई।जो पीपल चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, गुरु नानक चौक चौराहा ,काली भवानी मंदिर, दुख हरण नाथ मंदिर, नूरा मल मंदिर, श्री अग्रसेन चौराहा होते हुए वापस स्टेशन रोड पर स्थित श्री नूरामल मंदिर प्रांगण पर संपन्न हुईं ।निशान शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां राजा छलिया आर्ट ग्रुप द्वारा दिखाई गई । शोभायात्रा में पालकी में श्री हनुमान जी महाराज, नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ जी ,काली माता की झांकी, रही।और श्रद्धेय श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई जी भी मौजूद रहे । शोभा यात्रा में डीजे पर रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी…..के भजनों की खूब धूम रही।

 रविवार 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक हनुमत पूजन का कार्यक्रम होगा और सांयकाल 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। शोभा यात्रा में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सदस्य सुनील रस्तोगी,गौरव रस्तोगी, बीनू कुशवाहा,प्रतीक टंडन, शानू कसौधन, संदीप मेहरोत्रा,संतोष सोनी,आलोक सिंह,ए,पी सिंह,शुभम कसौधन, सोमनाथ रस्तोगी, गौरव गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, विवेक सिंह, वेद प्रकाश सोनी,राजू सोनी,चंदन आर्य,अभिनाश गुप्ता, निखिल कसौधन,अमित सोनी, दिलीप मिश्रा,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *