P Sharma
गोंडा। आज यम द्वितीया के पावन अवसर पर श्रृंगार कुंज ठाकुर द्वारा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर, मोहल्ला राजा में ट्रस्टी नवीन चंद्र किशोर की अध्यक्षता में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों को आमंत्रित कर कलम-दवात पूजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान चित्रगुप्त जी के जीवन, उनकी जयंती का महत्व एवं कलम-दवात पूजन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
सभा के अध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव ‘गप्पू भैया’ ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी हमारे आराध्य देव हैं, जो कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और शिक्षाओं से परिचित कराना आवश्यक है ताकि वे सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चल सकें। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष रंजन ने बच्चों को बताया कि यम द्वितीया के दिन कलम दवात का पूजन एवंभगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा क्यों की जाती है
पूजन के पश्चात गुरु नानक चौराहे पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से यम द्वितीया का पर्व मनाया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। दोनों समारोह को संपन्न कराने में अश्वनी श्रीवास्तव पंकज सिन्हा हर्षवर्धन नेहरू गगन श्रीवास्तव सुमित श्रीवास्तव प्रधान विवेक श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के लोगों का अहम योगदान रहा ।

