गर्भवती महिला से दुष्कर्म मामले में 11 साल बाद इंसाफ, दो पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

P Sharma 

सहारनपुर। देवबंद में 11 साल पुराने चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी बृजमोहन यादव और एसएसआई वेदपाल सिंह को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर ढाई महीने की गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप था।

मामला 6 अगस्त 2015 का है। आरोपों के मुताबिक, पीड़िता अपने पति को जेल से छुड़ाने की गुहार लेकर देवबंद कोतवाली पहुंची थी। महिला का आरोप था कि उस दौरान तत्कालीन इंस्पेक्टर और दरोगा ने सरकारी आवास में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पति को भी कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजे जाने का मामला सामने आया था।

11 साल चली कानूनी लड़ाई

इस घटना के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। बताया जाता है कि जांच के दौरान सीबी-सीआईडी से क्लीन चिट मिलने के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और न्याय की लड़ाई जारी रखी। करीब 11 साल बाद अदालत के फैसले से मामले में नया मोड़ आया है।

फैसले से उठे सवाल

कोर्ट के इस फैसले ने पुलिस विभाग में जवाबदेही और कानून के समान रूप से लागू होने के सवाल को भी सामने ला दिया है। फैसले के बाद पीड़िता पक्ष ने इसे न्याय की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *