फिरोजाबाद:डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मारा,आरोपी विराज का एनकाउंटर

P Sharma 
 
`दोनों पैरों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; .315 बोर तमंचा-कारतूस बरामद, CCTV ने झकझोरा`

 

*फिरोजाबाद।* शिकोहाबाद कस्बे में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद हर कोई सन्न रह गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं।

*CCTV देख सिहर गए लोग*
यह मामला तब सामने आया जब एक साल के बच्चे की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज में दिख रहा था कि आरोपी बच्चे को बेरहमी से सड़क पर पटक रहा है। वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

एसएसपी फिरोजाबाद ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई थीं। शनिवार देर रात शिकोहाबाद क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *