P Sharma
गोंडा में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने की आत्महत्या: पूर्व BSF कर्मी ने के खुद सीने में मारी गोली, 2 साल से पत्नी से चल रहा था विवाद
जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के महेवा गोपाल गांव में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रिटायर्ड दरोगा ठाकुर बक्श सिंह के बेटे आशुतोष कुमार सिंह (45) ने घर के अंदर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 11 बजे की है।
कमरे में खुद को बंद कर ली, परिजनों के मुताबिक आशुतोष ने कमरे में खुद को बंद किया और सीने में गोली मार ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे। मां इंदु सिंह ने बेटे को लहूलुहान हालत में पाया। आनन-फानन में एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के अलग रहने से था मानसिक तनाव स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक आशुतोष की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। लेकिन पिछले दो साल से पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। बताया गया कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।

