P Sharma
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30 वर्ष) का मंगलवार, 21 अप्रैल को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके आवास पर अचानक निधन हो गया। घटना के दिन उन्होंने तबीयत थोड़ी खराब होने की बात कही थी। उनके भाई के काम से बाहर जाने के बाद जब परिवार वापस लौटा, तो दिव्यांका जमीन पर मृत अवस्था में मिलीं। उनके शरीर में अकड़न और हल्की सूजन थी। मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। 22 अप्रैल को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन के बाद उनका 9 जून 2023 का एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदारनाथ यात्रा की उस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘पीओवी- शिव मुझे अपने साथ ले चलो।’ फैंस इसे उनका आखिरी संदेश मानकर शेयर कर रहे हैं। इस अचानक हुई मौत से दिव्यांका का परिवार गहरे सदमे में है और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

