बस्ती । एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जहां एक तरफ लेखपाल संघ ने इसे फर्जी कार्रवाई बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
वहीं एंटी करप्शन टीम ने दावा किया है कि उनके पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं।एंटी करप्शन टीम के अनुसार,वेद प्रकाश दुबे के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं,जिसके आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्यवाही किया है। लेखपाल संघ का आरोप है

कि टीम ने जमीन पर रखे पैसों को जबरदस्ती लेखपाल की जेब में डालकर उन्हें फंसाया है। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार लेखपाल से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। यह मामला तहसील से जुड़ा है इसलिए स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

