संजीव कुमार यादव
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘ नो हेलमेट नो पेट्रोल ‘ के नियम को लागू किया गया है यह आदेश सभी जिलाधिकारी को भेजा गया है, इसी के तहत जिलाधिकारी द्वारा हर पेट्रोल पंप मालिकों को परिवहन परिवहन विभाग के द्वारा अवगत करा दिया गया है पर पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट न पेट्रोल का बोर्ड तो लगाया गया है पर कर्मचारी व मालिकों द्वारा इस नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं 10 में कहीं एक आद व्यक्ति ही पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहन कर आता है बाकी सब बिना हेलमेट के ही पेट्रोल डीजल
लेते देखे जा सकते हैं यहां तक की इस ज्वलनशील पदार्थ को बोतल में भी दिया जा रहा है जो पूर्णत प्रतिबंधित है

