गोंडा:सावन महोत्सव पर राम जानकी मंदिर में लगा सावन मेला

P Sharma 

 रविवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में सावन महोत्सव के अवसर पर सावन मेला का आयोजन जागृति महिला मंडल द्वारा किया गया। मेला का शुभारंभ जागृति महिला मंडल के सदस्यों द्वारा श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ शुरू किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के स्टाल लगे हुए थे, स्टाल लगाने वालों में बनारस, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, देवरिया एवं अपने जनपद गोंडा के लोगों ने कई तरह के स्टाल लगाए।

जिसमें खाने पीने का स्टाल, लाक की चूड़ियां, बेडशीट, ज्वैलरी,शूटिंग साड़ियां लड्डू गोपाल के पोशाक, राखियां आदि कई तरह के स्टाल लगे हुए थे जिस पर लोगों ने भारी मात्रा में खरीदारी की और मेले का लोगो ने भरपूर एन्जॉय लिया। मेला स्थल पर बच्चों के झूलने का झूला सेल्फी प्वाइंट और पंडाल को हरी पत्तियों एवं रंग बिरंगी कपड़ों से सजाया गया था। मेला कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बैलून गेम का आयोजन किया गया।

जिसमें 15 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें बच्चों को म्यूजिक पर राउंड लगाने पर बैलून को अपने कब्जे में करना था, जिसमें जो बच्चे प्रथम , द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को जागृति महिला मंडल द्वारा पुरस्कार दिया गया।

 

गेम का संचालन डॉ नेहा नेवटिया ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान मेला संयोजक सीमा अग्रवाल , मेला प्रभारी कविता अग्रवाल, मेला टीम अनामिका बंसल, मीनू पचेरिया,पूनम मित्तल ,बेनू अग्रवाल, डॉ नेहा नेवटिया,प्रीति अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, कविता बंसल , रेनू अग्रवाल, सरिता नेवटिया, सोनम केडिया, पूजा केडिया,शालिनी नेवटिया, सरोज गर्ग सहित भारी संख्या में महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *