लखनऊ: यू पी रोडवेज में पुरुष चालकों के लिए भर्ती मेला,29 वा 30 जुलाई को रोजगार मेला,जानिए योग्यता

P Sharma 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इन समय पुरुष चालकों के साथ महिला परिचालकों की भर्ती कर रहा है। विभिन्न स्थानों पर महिला परिचालकों और चालकों के लिए भर्ती मेला आयोजित किया गया है। परिवहन निगम की तरफ से चालकों की भर्ती के लिए सर्कुलर जारी किया गया है. लखनऊ क्षेत्र में अनुबंध के आधार पर 204 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 29 और 30 जुलाई को ड्राइवर ट्रेंनिंग एंड काउंसलिंग सेंटर अवध बस स्टेशन कमता में रोजगार मेले का आयोजन होगा। अर्हताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम में चालक बनने का मौका मिलेगा।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम में चालक पद पर भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 पास रखी गई है।आयु सीमा साढ़े 23 वर्ष तक, न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच और भारी वाहन चलाने का न्यूनतम 2 वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. यह शर्तें पूरी करने पर कोई भी रोडवेज का चालक बन सकता है. रोजगार मेले का आयोजन ही इसीलिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चालकों को 2 रुपए 6 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा. छह महीने में न्यूनतम 22 दिन प्रत्येक महीने ड्यूटी करने पर 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश और 1500 रुपए का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा. साल में लगातार न्यूनतम 22 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करने पर अतिरिक्त सात दिन का अवकाश और 3000 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे. यानी वित्तीय वर्ष में लगातार न्यूनतम 22 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करने पर कुल 14 दिन का अवकाश और 4500 रुपए का प्रोत्साहन भी संविदा चालकों को मिलेगा।

 

दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार प्रत्येक महीने 24 दिन ड्यूटी और 6000 किलोमीटर बस संचालन यानी वित्तीय वर्ष में 288 दिन ड्यूटी और 78000 किलोमीटर पूरा करने पर उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक और प्रोत्साहन सहित कुल 20726 और प्रत्येक महीने 22 दिन ड्यूटी और 5000 किलोमीटर बस संचालन यानी वित्तीय वर्ष में 288 दिन ड्यूटी और 66000 किलोमीटर पूरा करने पर उत्तम श्रेणी के लिए पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि कुल 17,726 रुपए फिक्सेशन की व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना रहित बस संचालन करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन की सुविधा भी संविदा चालक को दी जाएगी. ड्यूटी के दौरान कोई दुर्घटना होती है और उसमें मृत्यु हो जाने पर साढ़े सात लख रुपए और सामान्य रूप से घायल होने पर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रुपए, गंभीर रूप से घायल होने की दशा में 25000 रुपए यात्री राहत योजना के तहत दिए जाएंगे. परिवहन निगम की बसों में परिवार को निशुल्क यात्रा के लिए कैलेंडर वर्ष में पांच पारिवारिक यात्रा पास भी मिलेंगे।

लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है, कि रोडवेज बस चालक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, चालक लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छाया प्रति और मूल रूप में एक सेट के साथ 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड काउंसलिंग सेंटर अवध बस स्टेशन में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।पहले टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए आईडीटीआर रायबरेली भेजा जाएगा. यहां पर टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे और उन्हें रोडवेज में बस चालक की नौकरी मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *