बहराइच: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 15 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

P Sharma 

 बहराइच। घूस खोरी रुकने का नाम नही ले रही है,समय समय पर भ्रष्ट कर्मचारियों की गिरफ्तारी की खबर मिलती है। अब नानपारा तहसील के लेखपाल सरवर अली ने मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के रहने वाले देशराज से उसकी जमीन की पैमाइश कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांगा था। लेखपाल ने यह भी कहा  था कि पैमाइश के साथ ही वह मौके पर ही उसे कब्जा भी करवा देगा। जबकि, देशराज ने रिश्वत देने से मना कर दिया और इसके बाद उसने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई। टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू की। गोंडा से बहराइच पहुंची एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए कहा। जैसे ही देशराज ने लेखपाल को 15 हजार रुपये दिए। टीम ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। इसके बाद लेखपाल सरवर अली के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *