P Sharma
रेलवे स्टेशन गोंडा पर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने/विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने/महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने एवं रेलवे परिसर में संदिग्ध रूप से घूमने वाले तथा ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले के संबंध में करवाही की गई है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के द्वारा विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले, अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए एवं संदिग्ध अवस्था में अनाधिकृत रूप से रेल परिसर में घूमते हुए लोग के विरुद्ध एवं ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 15 व्यक्तियों को विकलांग कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए, 05 व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने एवं 20 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए, 10 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में चेन पुलिंग करने के जुर्म में, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान करने वाले दो व्यक्तियों (हिजड़ा)को एवं 10 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में अनाधिकृत रूप से रेल परिशर में घूमते हुए लोग के विरुद्ध करवाई करते हुए हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष भेजा गया। तथा काफी मात्रा में अधो मानक पानी की बोतल भी बरामद की गई है।भविष्य में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

