गोंडा:पुरस्कार वितरण से हुआ अग्रसेन जयंती समारोह का समापन

P Sharma 

गोंडा ।रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में चल रहे अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी जयंती धूमधाम से मनाई गई, कार्यक्रम देर शाम तक चला। कार्यक्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता , पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता ,पार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, मंडाला आर्ट ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ,एकल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, आरती थाल प्रतियोगिता ,व्यंजन मीठा – नमकीन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा सम्मानित किया गया। एवं समाज के होनहार बच्चों को भी शैक्षणिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और समाज के बुजुर्ग50वीं सालगिरह पार कर चुके दम्पति जोड़ियों को भी संघ द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम स्थल पर खानपान गेम्स कोल्ड ड्रिंक पिज़्ज़ा चीनी की क्रीम चाट और कई तरह के बुटीक कपड़े के स्टॉल लगे हुए थे। कार्यक्रम के बीच-बीच में सभी लोगों ने लगे हुए स्टालों का लुफ्त उठाया । इस कार्यक्रम में मारवाड़ी हुआ मंच देवीपाटन महिला शाखा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल,अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल,अजय अग्रवाल,सीए पवन अग्रवाल, अजय मित्तल, हरीश केडिया,आयुष केडिया,अशोक बंसल, गौरव अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा की प्रांतीय नीलम जैन, सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल, सरोज गर्ग, अनामिका बंसल ,सरिता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, राधा पचेरिया, वर्षा अग्रवाल, शारदा गर्ग, सीमा अग्रवाल ,सुधा टेकडीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *