P Sharma
गोंडा।खैरा बाग बड़गांव गोंडा के रहने वाले अधिवक्ता पर उनके घर में बने चैंबर में एक सिरफिरे युवक ने जान लेवा हमला कर दिया।उसे बचाने आए उनके दो पुत्र मोहित मिश्रा और सागर प्रताप मिश्रा भी घायल हो गए।
बताते चले कि अधिवक्ता अशोक मिश्रा खैरा बाग बड़गांव में रहते है,आरोपी मुन्ना उर्फ इरशाद जिसका पूर्व में इनके द्वारा मुकदमा देखा जाता था।कुछ दिनों के बाद इनका मुकदमा उन्होंने छोड़ दिया।उसी से नाराज युवक 11 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे अधिवक्ता के घर उनके चैंबर में घुस आया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा ,जैसे ही अधिवक्ता ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपी युवक ने बताया कि उनका मुकदमा उन्होंने छोड़ दिया इसलिए उसका वारंट कट गया,और चाकू निकाल कर अधिवक्ता के उपर हमला कर दिया,और वह बुरी तरह घ्याल हो गए,जिसको बचाने आए उनके दोनो पुत्र भी घायल हो गए।अधिवक्ता की तरफ से आरोपी युवक पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।खबर लिखने तक युवक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

