P Sharma
*गोंडा। 02 जुलाई 2026*
*मेहनत रंग लाई, कंधे पर लगा स्टार*
आज जनपद गोंडा पुलिस मुख्यालय में एक भावुक और गर्व भरा पल देखने को मिला।
अपराध शाखा में तैनात *निरीक्षक श्री रणविजय सिंह* को *पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)* पद पर पदोन्नत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल* ने स्वयं उनके कंधों पर डीएसपी के स्टार सजाए, मिठाई खिलाकर बधाई दी और पीठ थपथपाते हुए कहा:
*”रणविजय, ये स्टार तुम्हारे अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। याद रखो, रैंक बढ़ी है तो जिम्मेदारी भी दोगुनी हुई है।”*
SP साहब ने कहा कि *पदोन्नति अधिकार नहीं, जनता की सेवा का बड़ा अवसर है।*
इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों व जवानों ने जोरदार तालियों से नए डीएसपी महोदय का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्पूर्ण जनपद पुलिस परिवार की ओर से डीएसपी श्री रणविजय सिंह को हार्दिक बधाई।

