P Sharma
*प्रमोद शर्मा,गोंडा*
*गोंडा, 02 जुलाई 2026* :
पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने पठानपुरवा के पास से चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *आदिल पुत्र अनवर*, निवासी आसरा आवास ब्लॉक नं. 28, ब्लॉक A, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र 19 वर्ष।
2. *अरबाज पुत्र हनीफ*, निवासी पंतनगर सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र 24 वर्ष।
*बरामदगी:*
पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से *1 अदद OPPO कंपनी का मोबाइल फोन पारदर्शी डिब्बे सहित* और *1 अदद पानी वाली सील पैक मोटर* बरामद की है।
*मामला:*
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में *मु0अ0सं0 617/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तारी टीम:*
इस कार्रवाई में उ0नि0 नितिन उपाध्याय, उ0नि0 राहुल प्रकाश और का0 देव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

