एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित,अब शुरू होगी 15 फरवरी से

राकेश चौहान

 

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा प्रशासनिक अनुरोध के चलते स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा सात फरवरी से होनी थी।

 

मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या में महाकुंभ की ओर से आने वाली भीड़ को देखते हुए विवि ने एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दिया है। इसके लिए एडीएम सिटी सलिल पटेल और एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कुलपति से मुलाकात की थी।

 

उन्होंने कुलपति से परीक्षा टालने का अनुरोध किया था। अब यह परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम की सूची विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *