कुमार राकेश
महाकुंभ स्नान करके देहरादून जा रही श्रद्धालुओं की बस गन्ना लदी ट्रॉली से टकराई, 12 यात्री घायल बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार देर रात महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
हादसे में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया।

