यूपी पीसीएस 2024 प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित,

ब्रेकिंग

 

प्रयागराज
यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी ख़बर,

यूपी पीसीएस 2024 प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित,

15 हजार 66 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित,

आयोग की वेबसाइट https://UPPSC.up.nic.in
पर सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकतें हैं,

22 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी पीसीएस प्री परीक्षा,

पीसीएस प्री 2024 में कुल 5 लाख 76 हजार 154 अभ्यर्थी पंजीकृत थे,

पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र में 2 लाख 43 हजार 247 अभ्यर्थी उपस्थित रहे,

जबकि पहली पाली में तीन लाख 32 हजार 907 परीक्षार्थियों ने ने परीक्षा छोड़ दी थी,

इस तरह से पहले पाली में कुल 42.22 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी,

वहीं दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 2 लाख 41 हजार 212 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे,

जबकि 3 लाख 34 हजार 942 परीक्षार्थियों ने द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा छोड़ दी थी,

इस तरह से द्वितीय प्रश्न पत्र में 41. 87 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे,

पहली बार पीसीएस प्री 2024 परीक्षा सभी 75 जिलों में बनाए गए 1331 केंद्रों पर आयोजित की गई थी,

पहली बार पीसीएस परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के साथ आयोजित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *