कानपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की ने लगाया फांसी,सुसाइड नोट में लिखा की मुंह दिखाने लायक नही रही

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म की घटना के बाद लड़की ने फांसी से लटककर सुसाइड कर लिया। कानपुर के चकेरी में रहने वाली एक महिला मंदिर के बाहर फूल बेचती थी। महिला की बड़ी बेटी ब्याही हुई थी, जबकि छोटी बेटी एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रही थी।

इस घटना को लेकर मां का कहना है कि उनका एक रिश्तेदार बेटी को कॉलेज छोड़ने के बहाने साथ ले गया। उसने लड़की को होटल में ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बार- बार दुष्कर्म करता रहा।पीड़ित बेटी ने अपनी मां से इस घटना का ज़िक्र किया, जिसके बाद 7 फरवरी को उन्होंने इस की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। घटना के बाद पीड़ित लड़की डिप्रेशन में रहने लगी। वह बीते शुक्रवार को घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर उसने घर में फांसी लगा ली।

 

वहीं पीड़िता ने सुसाइड नोट भी लिखा,जिसमें उसने कहा कि, “मैं अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसके साथ ही उसने ये भी लिखा कि वह अपने साथ हुई इस घटना से आहत होकर अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *