रामपुर:सिपाही ने खुद को गोली मार कर किया आत्महत्या

रामपुर । टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके आवास पर पहुंचे।गंभीर हालत में सिपाही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे।उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सिपाही की हालत का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। सिपाही के खुद को गोली मारने की घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से तनाव में लग रहा था, लेकिन उसने किसी से कोई परेशानी साझा नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *