लखनऊ: आई टी आई के छात्र और उसके दोस्त की हत्या का खुलासा,सिपाही ने किया था हत्या

लखनऊ। ITI छात्र और उसके दोस्त की हत्या सिपाही ने की थी। उसने पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात सिपाही ने पत्नी से स्टूडेंट को फोन करवाया। उसे पान खेड़ा मिलने के लिए बुलाया।यहां सिपाही उसके दो साले और एक दोस्त घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही छात्र अपने दोस्त के साथ मिलने पहुंचा। आरोपियों ने छात्र मनोज पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए। उसकी मौके पर मौत हो गई। बीच बचाव करने पर छात्र के दोस्त रोहित को भी मार दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिपाही शुक्रवार सुबह लखीमपुर से लखनऊ आया था। वारदात के बाद लखीमपुर लौट गया। छात्र की कॉल डिटेल से पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी और उसके दो सालों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है
इधर, पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मनोज का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक किए। इसमें पता चला कि मनोज के मोबाइल पर आखिरी कॉल उसकी प्रेमिका ने ही की थी।

पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। उसने सिपाही और अपने दो भाइयों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही, उसके दो सालों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *