वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा गिरफ्तार,रेप का लगा गंभीर आरोप

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।30 मार्च 2024 को 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई जिसके बाद नबी करीम पुलिस स्टेशन ने उन्हें हिरासत में लिया। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज मिश्रा पर शादी करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, 6 मार्च 2024 को बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।जिस घटना में शिकायत दर्ज की गई, वह 18 फरवरी 2025 को हुई, जब आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया। निर्देशक सनोज मिश्रा पर आरोप है कि इस सफर के दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले पर मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।हाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की। इस घोषणा के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर निर्देशक के ऊपर लगे पहले से आरोपों को भी खूब उछाला गया और उनकी आलोचना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *