मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Pramod sharma

गोण्डा।थाना कौड़िया व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 25,000/- रुपए का इनामिया शातिर बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद

 पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री सौरभ कुमार वर्मा के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना कौड़िया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0- 49/25, धारा 109 बीएनएस थाना कौड़िया से सम्बन्धित 25,000/- रू0 के इनामिया शातिर अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह पुत्र गिरिराज सिंह नि0 ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को भेड़वा घाट पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद किया गया । 

 थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत भारत पेट्रोलियम के कुछ आगे बहद ग्राम छिरास मुख्य मार्ग के पास गोण्डा से स्क्रैप का माल लाद कर पंजाब जा रहे डीसीएम चालक के ऊपर बुलेट सवार अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिससे एक गोली चालक के दाहिने हाथ के हथेली पर लगी थी । सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वादी छेदीलाल पुत्र छांगुर निवासी नकही मौजा भरथा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना कौड़िया में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 03 टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था। जिसमें दिनांक 30.30.2025 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। जिसमें अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था ।

जिसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा 25,000/- रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 31.03.2025 को एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना कौड़िया की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थी कि सूचना प्राप्त हुई की उक्त मुकदमें का वांछित अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह भेड़वा घाट पुल की तरफ मोटरसाईकिल से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भेड़वा घाट पुल के पास शातिर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाश द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह के बाये पैर में गोली लगी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *