इटावा:दो बाईकों की टक्कर में तीन की मौत,शादी की खुशियां बदली मातम में

इटावा। जिले में बड़ा हादसा हो गया। परिवार नए बारात में जाने के लिए शॉपिंग करने निकला था।एक युवक, दो महिलाएं और उनके साथ 8 साल का बच्चा नए जूते खरीदकर बाजार से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़त हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की गंभीर हालत में अस्पताल में मौत हो गई।

इटावा जिले के सहसो इलाके के पियरोली गढ़िया गांव के पास दो बाईकों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जब की दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया यहां से दोनों को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया है। पहली बाइक पर बिठौली थाना के गांव बिहार के रहने वाले दीपू, सविता 28 साल अपनी भाभी संध्या देवी 30 साल और भतीजे अनुराग बाबू 8 साल के साथ सवार थे और हनुमंतपुर चौराहे से बारात के लिए जूते खरीदकर लौट रहे थे.l।

दूसरी बाइक पर चकरनगर के नगला चौप गांव के अभिषेक यादव 28 वर्ष और कमल यादव 28 वर्ष जालौन से निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर में अनुराग बाबू और अभिषेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में संध्या देवी, दीपू और कमल यादव गंभीर रूप से घायल हुए।घायलों को पहले सीएचसी राजपुर ले जाया गया. वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां कमल यादव को भी मृत घोषित कर दिया गया। संध्या देवी और दीपू को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने हादसे की पुष्टि की. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *