इटावा:प्रेमिका से मिलने जा रहे प्रेमी को पिता ने मारी गोली,आरोपी पिता गिरफ्तार

Pramod Sharma 
इटावा:इटावा के घर खेड़ा हेलू निवासी गीतेंद्र पाल के घर पर उसकी पत्नी का भाई लव कुश पाल (18) निवासी अजीतमल औरैया रहता था। जो गांव की ही रहने वाली लड़की से प्रेम करता था। बताते हैं।‌ पिछले दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के पिता अनिल यादव को स्वीकार नहीं था सोमवार की देर रात लव कुश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर जा रहा था। दूसरी मंजिल पर जाते समय प्रेमिका के पिता अनिल यादव ने देख लिया। उसने तत्काल लवकुश को गोली मार दी।
आरोपी गिरफ्तार
गोली की आवाज रात के सन्नाटे को चीरते हुए पूरे गांव में सुनाई पड़ी। हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ पुलिस ने मौके से असलहा भी बराबर किया है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *