अम्बेडकरनगर:बारात से लौटते हुए बाइक सवार दो दोस्तों को डंपर ने मारी टक्कर,दोनों की हुई मौत

Pramod Sharma

अंबेडकरनगर । अकबरपुर थाना क्षेत्र में टांडा-अकबरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आरकेबीके एजेंसी, दहीरपुर के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वाले युवक 20 वर्षीय शुभम पुत्र रामफेर और 18 वर्षीय दीपक पुत्र राम सुरेश, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खंडवा गांव के रहने वाले थे। दोनों जमुनीपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।डंपर चालक फरार हो गया है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही अकबर पुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची,दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *