Pramod Sharma
गोंडा सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट गोंडा द्वारा प्रत्येक वर्षों की भारत इस वर्ष भी पटेल समाज के सैकड़ो बच्चों को ट्रॉफी प्रमाण पत्र व पिट्ठू बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने किया, मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा,विशिष्ट अतिथि कैसरगंज के विधायक आनंद यादव एवं उद्योगपति महेश्वरी प्रसाद पटेल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में 75% से अधिक मेरिट वाले यूपी बोर्ड के 70 छात्र-छात्राएं हाई स्कूल के दो दर्जन बच्चे इंटरमीडिएट के सम्मानित किये गए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा यह सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए है सम्मान पाने के बाद बच्चे उत्साहित होते हैं जिससे और मेहनत करके आगे जाते हैं।

राकेश वर्मा ने कहा इस बार जो आयोजन किया गया है इसका वृहद प्रचार हो जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्राएं सम्मानित की जा सके। वही कैसरगंज के विधायक आनंद यादव ने कहा सम्मान पाने से बच्चे आगे भी सम्मान पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। वही उद्योगपति माहेश्वरी पटेल ने कहा बच्चे पढ़े अवश्य लेकिन नौकरी के अलावा स्वयं के रोजगार करें।शिक्षक रामविलास पटेल ने कहा की बच्चों कि यहीं से मेधावी बनने की शुरुआत होती है और बच्चे अच्छे अंक प्राप्त करके बड़े पदों पर पहुंचते हैं संचालन कर रहे कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पटेल ने कहा संस्थान का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के लिए कुछ न कुछ बढ़-चढ़ कर किया जाए। उपाध्यक्ष के एन वर्मा ने कहा यह जो आयोजन किया जा रहा है समाज के सहयोग से किया जा रहा है और आज के आयोजन में समाज के दो दर्जन सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया है। पूर्व संयुक्त निदेशक पंचायती राज आरएस चौधरी ने सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए और कैसे बच्चे मेधावी हो इसके बारे में जानकारी दी। आज के कार्यक्रम में गुजरात से लगभग एक दर्जन उद्योगपति शामिल हुए,उद्योगपतियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि संस्थान के लिए जो भी हम लोगों से जरूरत होगी हम लोग पूरा सहयोग करेंगे, अंत में मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन आए हुए अभिभावकों को संदेश दिया कि आप सभी बेटियों को अवश्य पढाएं और उन्हें तकनीकी शिक्षाएं भी दें जिससे बेटियां स्वयं आत्मनिर्भर बन सके।

